सेन डियागो (ईएमएस)। अमेरिका के डब्ल्यू डब्ल्यू ई चैंपियन लोगन पॉल और मॉडल नीना अगडल की शादी इसी 15 अगस्त को हुई। लोगन और नीना की शादी उसी जगह पर हुई जहां पॉल ने दो साल पहले उन्हें प्रपोज किया था। इस शादी में उनकी बेटी एस्मे भी शामिल थी। लोगन के भाई जेक पॉल और जेक की मंगेतर जुट्टा लेर्डम भी शादी समारो में शामिल हुए। शादी के दौरान एक अजीब सा वाकया हुआ। जब लोगन के भाई जेक पॉल को लोगों ने केक को पांच मारते हुए देखा। जेक पॉल का इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। इस वीडियो में जेक पॉल शादी के केक को पंच मारते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, जेक या केक? इसका आशय ये है कि वे पूछ रहे हैं कि कौन ज्यादा मजबूत है, जेक या केक। जेक पहले भी कई मशहूर मुक्केबाजों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने एंडरसन सिल्वा, टायरोन वुडली और माइक टायसन जैसे दिग्गजों के साथ मुकाबले किए हैं। अब उन्होंने अपने भाई की शादी के केक को अपना नया प्रतिद्वंद्वी बना लिया। जो काफी मजेदार है। वीडियो में लोगन भी अपने भाई का उत्साह बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। मेहमान भी जेक पॉल को केक को तोड़ते हुए देखकर खुश हो रहे थे। बाद में दोनों भाइयों ने गले मिलकर इस पल को यादगार बना दिया। लोगन जल्द ही जॉन सीना के साथ पेरिस में मुकाबला करेंगे। यह मुकाबला 31 अगस्त को पेरिस में होगा। जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर में लोगन का शामिल होना दिखाता है किडब्ल्यू डब्ल्यू ई उन पर कितना भरोसा करता है। हाल ही में लोगन पॉल ने ड्रू मैकइंटायर के साथ मिलकर रैंडी ऑर्टन और ग्रैमी-नॉमिनेटेड आर्टिस्ट जेली रोल का सामना समरस्लैम में किया था। ईएमएस 17 अगस्त 2025