खेल
17-Aug-2025
...


इंदौर (ईएमएस)। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित तीसरी एचएमजी ट्रॉफी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में कई युवा खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शिक्षा शिखर, महू की जया यादव ने सबसे ज़्यादा प्रभावित किया, जिन्होंने 13 और 15 वर्ष बालिका वर्ग में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अन्य प्रमुख खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया। 13 वर्ष बालिका एकल में गिरिजा जाधव, अधरिका शुक्ला, नायशा पुरोहित, कृषा सोलंकी, पहल चढोकर, ईश्मन सलूजा और तिविषा जैन क्वार्टर फाइनल में पहुँचे। 11 वर्ष बालक एकल में हर्षवर्धन सिंह राजपूत, विहान डोर्ले, अशांक मिश्रा, निखिल यादव और वेदांत सिंह तोमर ने अपनी जगह पक्की की। इसी तरह, 15 वर्ष बालिका एकल में अभ्युदया इस, अर्ना गरिमा, रेनी अग्रवाल, दिवा चौकसे और तिविषा जैन भी अंतिम आठ में शामिल हुईं। इस दौरान कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। जया यादव ने 15 वर्ष बालिका एकल में दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तनवी दुबे और 13 वर्ष बालिका एकल में तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तानिया अग्रवाल को हराया। 15 वर्ष बालिका एकल में अभ्युदया पहाडिया ने तीसरे वरीयता प्राप्त गिरिजा जाधव को शिकस्त दी, जबकि 11 वर्ष बालक एकल में निखिल यादव ने पांचवें वरीयता प्राप्त अरिंजय कृष्ण बिंजु को मात दी। सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे। प्रकाश/17 अगस्त 2025