अंतर्राष्ट्रीय
वॉशिंगटन(ईएमएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क में रविवार को कई बंदूकधारियों ने ब्रुकलिन के एक होटल में लोगों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 3 लोग मारे गए और 8 घायल हो गए। ब्रुकलिन पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आपसी विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। मरने वाले तीनों पुरुष हैं। घायलों को फौरन पास के अस्पतालों में एडमिट किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटनास्थल से 36 कारतूस और एक बंदूक बरामद हुई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से सबूत जुटा रही है। विनोद उपाध्याय /17 अगस्त, 2025