झाबुआ (ईएमएस)। जिंदगी और मौत कैसे आएगी, किसी को पता नहीं होता है। हाल ही में झाबुआ के फतीपुर गांव में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। अवैध रेत से भरा हुआ एक ट्राला कच्चे मकान के ऊपर गिरा। इस ट्राले के नीचे दबकर तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देसिंह, उम्र 28 वर्ष, उसकी पत्नी रमीला उम्र 27 वर्ष तथा उसकी बच्ची आरोही जिसकी उम्र 5 वर्ष थी। यह सभी अपने घर के अंदर सो रहे थे। शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे ट्राला गुजरात के छोटा उदयपुर से अलीराजपुर आ रहा था। पुलिया टूटने से ड्राइवर गांव के कच्चे रास्ते से गुजर रहा था। ढलान पर संतुलन बिगड़ जाने के कारण ट्राला पलट गया। जिसमें तीन लोगों की सोते समय ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया है। ट्राला इंदल सिंह निगवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। खनिज विभाग की बिना रॉयल्टी के रेत लेकर आ रहा था। घटना हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने ट्राला मलिक के ऊपर 4.5 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाया है। मृतक के दो लड़के और थे। इसमें से एक हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा था। एक लड़का भाई के घर में सो गया था। इन दोनों लड़कों की जान घर से बाहर होने के कारण बच गई। क्षेत्र में इस घटना को देखकर चर्चा हो रही है। जन्म मृत्यु किस रूप मे होगी। यह ईश्वर ही जानता है। एसजे / 31 अगस्त 25