- दोनो महिलाओ से 85 लाख ऐठंने के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी से किया इंकार - अपने घर पर किया दुष्कर्म, पत्नि को बताया था मॉ भोपाल(ईएमएस)। बागसेवनिया थाना इलाके में खुद को तलाकशुदा बताने वाले शातिर कारोबारी ने पहले तो शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल पोस्ट की। इसके बाद पांच महीने के भीतर दो महिलाएं उसके संपर्क में आईं। आरोपी ने उन दोनों महिलाओं को शादी का झांसा देकर न केवल उन दोनो के साथ दुष्कर्म किया बल्कि कारोबार में निवेश के नाम पर दोनों महिलाओं से 40 लाख और 45 लाख रुपए भी लेकर हड़प लिए। कई महीनो तक शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं को शादी करने से मना कर दिया। बाद में सामने आया की आरोपी की साजिश में उसके साथ ही उसकी पत्नी भी शामिल थी। आरोपी ने अपनी पत्नि को मॉ बताकर पीड़िताओ से मिलवाया था, घर में शारीरिक संबध बनाते समय उसकी पत्नि ने अशलील वीडियो बना लिये और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर शादी करने से इंकार कर दिया। डिप्रेशन में आई एक पीड़िता ने तो आत्महत्या का प्रयास किया। तब परिवार वालो ने उसकी काउंसिलिंग कराई और पुलिस में शिकायत की गई। इसके बाद दूसरी महिला ने भी एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जालसाज दंपती के के खिलाफ मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अवधपुरी इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट बैंक में क्लर्क है। उसका अपने पति से तलाक हो गया। दूसरी शादी के लिए उसने अपना प्रोफाइल मेट्रीमोनियल साइट शादी डॉट काम पर डाला था। इसी साइट पर अविनाश प्रजापति का प्रोफाइल भी था। प्रोफाइल में उसने खुद को तलाकशुदा बताया साथ ही यह भी बताया कि उसका स्टील का कारोबार है। छत्तीसगढ़ में उसकी धनलक्ष्मी नाम से फैक्ट्री है। साइट के जरिए दोनों सपंर्क में आए पहचान बढ़ने पर उनके बीच शादी की बात चलने लगी। नजदीकियां बढ़ने पर महिला अविनाश के बागसेवनिया इलाके के प्रतीक नगर स्थित घर पहुंची। अविनाश भी उसके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि फरवरी 2024 में आरोपी अविनाश ने उसे अपने घर बुलाया। यहां उसकी पत्नी चंद्रिका पहले से मौजूद थी, लेकिन आरोपी ने उसे अपनी मां बताया। इसके बाद निजी बातें करने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर जल्द शादी करने का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। इस दौरान उसकी पत्नी चंद्रिका ने दोनों के चोरी छिपे आपत्तिजकन वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने उससे कहा कि जल्द ही हमारी शादी तो होने वाली है, तुम कारोबार को बढ़ाने के लिए निवेश कर दो। बाद में हमारे ही काम आएगा। उस पर विश्वास कर महिला ने उसे 40 लाख रुपए और 5 लाख के जेवर दे दिए। पैसे और जेवर लेने के बाद उसका व्यवहार उसके प्रति बदल गया। महिला ने जब शादी करने को बोला तब उसने इंकार कर दिया। इससे महिला बेहद मानसिक तनाव में आ गई और बढ़ते डिप्रेशन के कारण उसने जान देने की कोशिश की। परिजन ने उसे समझाइश देते हुए काउंसिलिंग करवाई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई। इसी तरह अविनाश ने अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली ब्यूटीशियन को भी शादी का झासां देकर अप्रैल 2025 में उसके साथ अपने घर पर दुष्कर्म किया और बाद में और उससे भी करीब 40 लाख रुपए ऐंठ लिए। इस तरह दोनों महिलाओं से अविनाश ने आरोपी ने 85 लाख रुपए ऐंठ लिए। बागसेवनिया थाने में की गई शिकायत में पीड़िताओ ने पुलिस को बताया कि अविनाश ने तलाकशुदा होने की झूठी बात अपने प्रोफाइल में लिखी थी। पैसे ऐंठने की इस साजिश में उसकी पत्नी चंद्रिका भी शामिल है। जुनेद / 3 सितंबर