क्षेत्रीय
03-Sep-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ की अनुशंसा पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अनुमोदन के बाद की गई है। प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान की अनुशंसा पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह को छिन्दवाड़ा किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्हें अविलम्ब जिम्मेदारी संभालते हुए अपने दायित्वों के निर्वाहन करने हेतु एआइसीसी व पीसीसी से निर्देशित किया गया है। ईएमएस/मोहने/03 सितंबर 2025