वीयू के विज्ञान महाविद्यालय में दक्ष होंगे विद्यार्थी जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर को सत्र 2025 -26 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से अनुभवात्मक अधिगम गतिविधियों को संचालित करने हेतु परियोजना सैंक्शन हुई है। यह परियोजना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों, विश्वविद्यालय आईसीएआर नोडल ऑफिसर डॉ एपी सिंह के निरंतर कोशिश तथा अधिष्ठाता मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय डॉ एसके महाजन प्रयास से संभव हो पाई है। इस परियोजना कार्य की लागत रू. 48.08 लाख है। इस परियोजना कार्य के प्रमुख अन्वेषक मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के प्रक्षेत्र प्रबंधक शिव मोहन सिंह है। इस परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करना था। इस परियोजना के माध्यम से विद्यार्थियों का मछली पालन की नवीन तकनीकों का अभ्यास, गुणवत्तापूर्ण आहार निर्माण की प्रक्रिया, मत्स्य रोग निदान एवं प्रबंधन के व्यावहारिक पहलू, टीम वर्क एवं समस्या समाधान कौशल का विकास होगा| इस प्रकार की गतिविधियाँ नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप हैं, जो सीखो करके की अवधारणा को प्रोत्साहित करेगी। सुनील साहू / मोनिका / 13 सितबंर 2025/ 05.07