जबलपुर, (ईएमएस)। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियंता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 14 सितंबर रविवार को संघ के प्रधान कार्यालय शेड क्रमांक 11, रामपुर, जबलपुर में आयोजित की जाएगी। प्रांतीय महासचिव जी.के. वैष्णव ने बताया यह बैठक प्रातः 11 बजे माँ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ होगी। इसके बाद प्रांतीय पदाधिकारियों और सभी सदस्यों द्वारा स्थान ग्रहण किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष, महासचिव तथा अन्य पदाधिकारियों का पुष्प हार से स्वागत जबलपुर रीजन के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात प्रांतीय महासचिव बैठक की प्रस्तावना रखेंगे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर अशोक जैन प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 12 बजे प्रांतीय महासचिव इंजीनियर जी.के. वैष्णव द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी गठन की घोषणा की जाएगी और 12:30 बजे नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद दोपहर एक बजे भोजन का आयोजन होगा। बैठक का दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक होगी। शाम 5 बजे अध्यक्षीय उद्बोधन रखा जाएगा और 5:15 बजे आभार प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का समापन शाम 5:30 बजे राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा। सुनील साहू / मोनिका / 13 सितबंर 2025/ 05.16