राज्य
13-Sep-2025
...


पाक से क्रिकेट मैच पर आईपीएपी ने उठाए सवाल जबलपुर, (ईएमएस)। डॉक्टर पुरुषोत्तम तिवारी संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास में जब पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध तनावपूर्ण हैं और हमने अरबों रुपये खर्च कर युद्ध लड़े हैं, तब केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार का पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने का फैसला न केवल शर्मनाक है, बल्कि देश की भावनाओं को आहत करने का प्रतीक है| क्या क्रिकेट खेलना देश की संप्रभुता और सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है? यह सवाल हर राष्ट्रभक्त भारतीय के मन में उभर रहा है। हमारी सरकार ने बार-बार पाकिस्तान को आतंकवाद का पनाहगार बताया है। कारगिल युद्ध, 26/11 मुंबई हमले और सीमा पर लगातार घुसपैठ जैसे घटनाक्रमों के बावजूद, बीजेपी सरकार का यह कदम राष्ट्रीय हितों की अनदेखी को दर्शाता है। अरबों रुपये के करदाता धन का उपयोग कर युद्ध लड़े गए, सैनिकों का बलिदान दिया गया, लेकिन अब क्रिकेट के नाम पर दुश्मन देश के साथ दोस्ती का नाटक? यह नीति न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है, बल्कि हमारे शहीदों के बलिदान का अपमान भी है। देश से अधिक जरूरी क्रिकेट खेलना? यह बीजेपी सरकार का वह कदम है जो इतिहास में काला धब्बा बनेगा। जब पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध ठीक नहीं हैं, तब भी क्रिकेट के बहाने सॉफ्ट डिप्लोमेसी का ढोंग? यह शर्मनाक है और देश के प्रति गद्दारी का प्रमाण। हम जनता से अपील करते हैं कि इस नीति का विरोध करें और सरकार को जवाबदेह बनाएं। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की मांग है कि पाकिस्तान के साथ सभी खेल संबंधों को तत्काल स्थगित किया जाए। सरकार स्पष्ट बयान दे कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर क्रिकेट जैसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं। संसद में इस नीति पर बहस हो| सुनील साहू / मोनिका / 13 सितबंर 2025/ 05.20