मनोरंजन
21-Oct-2025
...


मुंबई (ईएमएस)। शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पति पराग त्यागी ने यूट्यूब पर उनके नाम का एक चैनल बनाया है। इस चैनल पर वे अपने मन की बातें साझा करते रहते हैं। पराग त्यागी ने अब एक रीसेंट पॉडकास्ट में बताया कि शेफाली हमेशा उनके साथ रहती हैं। पराग ने एक घटना बताई जब वह अकेले बैठकर रो रहे थे तभी शेफाली की मौजूदगी का एहसास हुआ। पराग ने बताया कि शेफाली जरीवाला के निधन के करीब एक महीने बाद अजीब घटना हुई थी। पराग काफी डिप्रेस्ड थे और घर से निकलना बंद कर दिया था। यहां तक कि दोस्तों का फोन भी नहीं उठाते थे। पराग ने बताया कि उनके घर पर शाम को दीया जलाया जाता है। वह दीया जलाने बैठे। तभी रोना आ गया। पराग बोले, मेरे घर में हर जगह उनकी फोटो है। मैं देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। मैं रोते-रोते बोला, बाबू आप मुझे छोड़कर क्यों चले गए। तभी अचानक उन्हें कपूर की महक आई। महक उनके आसपास ही थी जबकि कपूर नहीं जल रहा था। पराग ने बताया कि शेफाली को कपूर की महक बहुत पसंद थी। वह जब शाम को दीया जलाते थे तो शेफाली डिफ्यूजर में कपूर डालती थीं तो ऐसी महक आती थी। पराग बोले, इतनी तेज खुशबू आई कि मुझे लगा कि कपूर मेरे पास ही जल रहा है। मैं उठकर गया किसी कमरे में कहीं और महक नहीं थी। सिर्फ मेरे पास ही खुशबू थी। मैंने स्माइल के साथ पूछा- बाबू आप यहीं हो ना। इसके बाद पैर से लेकर सिर तक इतनी तेज एनर्जी फील हुई कि लगा मेरे सिर के बाल उड़ रहे हैं। ऐसी फीलिंग थी कि मैं बता नहीं सकता। पराग ने बताया कि उन्हें अहसास होता है कि शेफाली उनके साथ ही हैं। सुदामा/ईएमएस 21 अक्टूबर 2025