कहा. नशा करना हैए तो खेल से कीजिएए बाहरी नशा जीवन बर्बाद कर देगा जबलपुर (ईएमएस)। डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार द ग्रेट खली बुधवार रात मंडला पहुंचे। उन्होंने आरडी कॉलेज परिसर स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खली ने बताया कि वे पहली बार मंडला आए हैं। यहां के इतिहास और रानी दुर्गावती के शौर्य से प्रभावित होकर उन्होंने कार्यक्रम से पूर्व उन्हें नमन करने का निर्णय लिया। वे रक्तदान शिविर में शामिल होने आए थे। युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए खली ने कहा कि यह समस्या देश में फैल चुकी है। उन्होंने फिल्म श्उड़ता पंजाबश् का उल्लेख करते हुए बताया कि नशे से दूर रहने का सबसे प्रभावी तरीका खेल और फिटनेस को जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। खली ने सरकार से जिम निर्माणए खेल मैदान विकसित करने और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की अपील की। उनका मानना है कि इससे युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहाए ष्अगर नशा करना है तो खेल का नशा कीजिएए जो कभी उतरता नहीं। बाहरी नशा शरीर को बर्बाद कर देता है।ष् बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर खली ने स्पष्ट किया कि चुनाव लडऩा उनका उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि देशहित में अच्छा काम करने वालों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने सभी भारतीयों से राजनीतिक मतभेद भुलाकर राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। भ्रष्टाचार पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने वर्तमान स्थिति को पहले से बेहतर बताया। बिहार चुनाव पर कहा कि वहां के मतदाताओं को विकास करने वाले नेता को ही वोट देना चाहिए। डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़े सवालों पर उन्होंने बताया कि भारत से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग में अपनी जगह बना रहे हैं। अपनी अगली फाइट के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। ईएमएस/ 30/10/2025