क्षेत्रीय
07-Nov-2025
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । भारतीय जनता पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की विशेष गहन पुनर्निरीक्षण कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के केबीनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया ,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी,वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जिला मंत्री नवीन परांडे,पार्षद श्रीमती यामिनी परांडे, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिन्दे ,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रकाश लोहिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जय प्रकाश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अमित बंसल उपस्थित रहे। कार्यशाला को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष ने मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला का संचालन श्री घनश्याम शर्मा ने एवं आभार श्री लाखन तोमर व्यक्त ने किया।