कटनी (ईएमएस))। भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश के राज्य मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिला स्तर पर कलेक्टर आशीष तिवारी को शुक्रवार को भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ स्टीकर लगाकर किया और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी दलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया और स्काउट गाइड द्वारा स्थापना दिवस को सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्याम सिंह मरावी, जिला संगठक ललित कुमार मिश्रा, डी टी सी स्काउट त्रिलोक डेहरिया, जिला सचिव गणेश प्रसाद चौरिहा, डी.टी.सी गाइड श्रीमती सुश्री सायरा, डीओसी गाइड सुश्री निर्मला बनर्जी, श्रीमती शुभम उरमालिया, लिया गाइडर सांदीपनि उमावि कटनी सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे। ईएमएस/ 07/11/2025