शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, मार्ग शीर्ष शुक्ल पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे तिथि षष्ठी, बुधवार, श्रवण नक्षत्रे, वृण योगे, कौलव करणे, मकर की चंद्रमा, श्री स्कंध पंचमी, चंपा षष्ठी, रवि योग 38/17 जातकर्म, नामाकरण, व्यापार मुर्हूत तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल.......... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उत्तम वृत्ति वाला, धनीमानी, शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल होगा। मेष राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम, किसी घटना का शिकार होने से बचें। वृष राशि :- असमंजस की स्थिति क्लेशप्रद रखे, विरोधी तत्व परेशान करेंगे ध्यान रखें। मिथुन राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, विरोधी तत्व परेशान अवश्य करेंगे। कर्क राशि :- इष्ट-मित्र सुखवर्धक हों, व्यवसायिक क्षमता अनुकूल होगी, समय का ध्यान रखें। सिंह राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें सुलझें, स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास हो, कार्य पर ध्यान दें। कन्या राशि :- अर्थ-लाभ, कुटुम्ब की समस्यायें सुलझें, स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा। तुला राशि :- विवादग्रस्त होने से बचें अन्यथा संकट में फंस सकते हैं, धैर्य से काम लें। वृश्चिक राशि :- अधिकारी वर्ग सहायक बनेंगे, कार्यवृत्ति में सुधार होगा, सफलता मिलेगी। धनु राशि :- व्यर्थ विवाद, अनावश्यक विभ्रम, धन का व्यय, स्थिति कष्टप्रद बनेगी। मकर राशि :- योजनायें फलीभूत हों, कार्य कुशलता से संतोष, समृद्धि के साधन जुटायें। कुंभ राशि :- विरोधी तत्व परेशान करेंगे, व्यर्थ विभ्रम, मानसिक बेचैनी बनेगी। मीन राशि :- सोचे हुये कार्य समय पर पूरे होंगे किन्तु अधिक ढीलेपन से परेशानी होगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका