मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो, मुंबई मेट्रो-3 मंगलवार सुबह तकनीकी कारणों से अचानक बंद हो गई। पीक आवर्स में मेट्रो 3 के रुकने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मुंबई मेट्रो ने बताया है कि मेट्रो सुबह 10.25 बजे रोकी गई और रिपेयर का काम किया गया। बाद में जब मेट्रो शुरू हुई तब मेट्रो 3 देरी से चल रही थी। मेट्रो प्रशासन ने बताया है कि तकनीकी खराबी ठीक हो गई है और मेट्रो 3 देरी से चल रही है। इस तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को वर्ली के आचार्य अत्रे चौक स्टेशन पर मेट्रो से उतारा गया। इस मेट्रो को आरे से कफ परेड जाना था। लेकिन, जैसे ही यह सिद्धिविनायक स्टेशन पहुंची, मेट्रो के दरवाजे नहीं खुले। दरवाजे काफी देर बाद खुले। इसके बाद मेट्रो वर्ली स्टेशन पर पहुंची और यात्रियों को उतारा गया। संजय/संतोष झा- २५ नवंबर/२०२५/ईएमएस