लेख
26-Nov-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, मार्ग शीर्ष शुक्ल पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे तिथि सप्तमी, गुरुवार, घनिष्ठा नक्षत्रे, घरु योगे, गरकरणे, कुंभ की चंद्रमा, भद्रा 30/45 मार्गी बुध 40/35 पंचक प्रा. दिन 9/45, 54 उमकर्म तथापि अन्नप्रासन नवान्न भोजन वधु प्रवेश तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल.......... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, कुशल वक्ता, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कार्यकुशल, प्रेस वाला, धनी होगा। मेष राशि :- बाधाओं से विचलित न हों, स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक उद्विघ्नता अवश्य बनेगी। वृष राशि :- शुद्ध गोचर रहने से समय की अनुकूलता से लाभांवित हों, रुके कार्य बन जायेंगे। मिथुन राशि :- कार्यवृत्ति अनुकूल, चिन्तायें कम हों, स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास अवश्य ही बनेगा। कर्क राशि :- दैनिक स्थिति में सुधार, चिन्तायें कम हों किन्तु स्वभाव में खिन्नता बनेगी। सिंह राशि :- संघर्ष फलप्रद रहे, सोचे कार्य समय पर बनेंगे, मित्रों से सुख व सहयोग मिलेगो। कन्या राशि :- दैनिक व्यवसायिक गति अनुकूल होगी, क्लेश व अशांति, समय व्यर्थ जायेगा। तुला राशि :- सोचे कार्य समय पर पूर्ण होंगे तथा बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि :- प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं, मनोवृत्ति-भावनायें उत्साहवर्धक अवश्य होंगी। धनु राशि :- स्थिति कुछ असमंजस में रखे, विघटनकारी तत्व परेशानी पैदा करेंगे, सतर्क रहें। मकर राशि :- घटना का शिकार होने से बचें, स्वभाव अनुकूल रहेगा, धनागमन से शांति होगी। कुंभ राशि :- उद्विघ्नता-असमंजस का वातावरण क्लेशयुक्त रखे, कार्य से संतोष होगा। मीन राशि :- कार्यवृत्ति में सुधार, कुछ नई चिन्तायें मन उद्विघ्न रखेंगी, धैर्य से कार्य करें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका