व्यापार
09-Dec-2025


सबसे ज्यादा कर्ज अमेरिकी कंपनी पर नई दिल्ली,(ईएमएस)। कारोबार के दौरान अक्सर कंपनियां कर्ज लेती हैं। इस कर्ज के पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें बिजनेस का विस्तार, पुराने कर्ज को रीफाइनेंस करना और ग्रोथ को सहयोग करना। मगर कुछ कंपनियों के साथ होता ये है कि कर्ज लेने के बाद वे सही से कारोबार नहीं चला पातीं और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला जाता है। नतीजे में ये कंपनियां बंद होती हैं या बिक जाती हैं। दुनिया में कई कंपनियों पर बहुत अधिक कर्ज है। दुनिया में सर्वाधिक कर्ज वाली टॉप 10 कंपनियों में से 5 चीन की हैं। वहीं कनाडा और फ्रांस की 1-1 कंपनी है। लिस्ट में अन्य तीन कंपनियां अमेरिका की हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा कर्ज अमेरिका की फैनी मे पर है। फैनी मे पर 4.210 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है, जो लगभग भारत की जीडीपी के बराबर है। इसका कर्ज यूके, फ्रांस, ब्राजील, इटली और कनाडा जैसे देशों की जीडीपी से अधिक है। सबसे अधिक कर्ज वाली टॉप 10 कंपनियां 1. फैनी मे 4.210 ट्रिलियन डॉलर अमेरिका 2. फ्रेडी मैक 3.349 ट्रिलियन डॉलर अमेरिका 3. जेपी मॉर्गन चेस 496.55 बिलियन डॉलर अमेरिका 4. एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना 494.86 बिलियन डॉलर चीन 5. चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक 479.33 बिलियन डॉलर चीन 6. बीएनपी परिबास 473.67 बिलियन डॉलर फ्रांस 7. आईसीबीसी 445.05 बिलियन डॉलर चीन 8. बैंक ऑफ चाना 400.70 बिलियन डॉलर चीन 9. सीआईटीआईसी लिमिटेड 386.79 बिलियन डॉलर चीन 10. रॉयल बैंक ऑफ कनाडा 377.70 बिलियन डॉलर कनाडा भारत में सबसे अधिक कर्ज रिलायंस इंडस्ट्रीज पर है। रिलायंस पर 230.79 अरब डॉलर का कर्ज है। 230.79 अरब डॉलर भारतीय करेंसी में 20,80,792 करोड़ रुपये बनते हैं। आशीष/ईएमएस 09 दिसंबर 2025