-मैनेजर ने किसानों से मांगी माफी, कहा- आगे से ऐसा नहीं होगा कुरुक्षेत्र,(ईएमएस)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में टोल प्लाजा पर सिख युवक से मारपीट औऱ उसकी उसकी पगड़ी उछालने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर लोगों ने टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया था। आरोपियों ने टोल ना देने पर युवक से मारपीट की थी, जबकि पीड़ित का कोई टोल नहीं लगता था। जानकारी के मुताबिक पिहोवा में सिख युवक के साथ टोल प्लाजा कर्मचारियों ने मारपीट की थी और पीड़ित की पगड़ी भी उछाल दी थी। बाद में गुस्साए सैकड़ों लोगों ने टोल प्लाजा पर धरना दिया था। किसान जठेबंदियों ने अब इस मामले पर पुलिस का धन्यवाद किया था। टोल के मैनेजर ने किसानों के सामने आकर माफी मांगी और कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। साथ ही टोल पर काम करने वाले सभी कर्मचारी के गले में आईकार्ड होंगे। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने इस घटना में नरेश कुमार, अमन गिर, गुरदेव सिंह, सोहन सिंह उर्फ़ सोनी, रोबिन व ललित वासीयान गुजरां जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। बता दें 8 दिसंबर 2025 को गुमथलागढ़ पुलिस चौकी को दी अपनी शिकायत में नवनीत सिंह ने बताया कि वह गांव थाने का रहने वाला है और उसे गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा आता है। एनएचएआई के नियमों के मुताबिक टोल प्लाजा के क्षेत्र में आने के कारण उनके गांव का टोल नहीं लगता। 8 दिसंबर शाम वह अपने काम से कैथल जा रहा था कि प्लाजा पर टोल देने को लेकर टोल कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की उसे अपशब्द कहे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु की थी। सिराज/ईएमएस 10दिसंबर25