व्यापार
11-Dec-2025


- 1.85 लाख के स्तर पर पहुंची चांदी मुंबई (ईएमएस । भारत में चांदी की मांग और उसकी कीमत बड़ी तेजी के साथ बढ़ती चली जा रही है। बुधवार को देशभर में औसत कीमत 6595 रुपए प्रति किलो बढ़कर 1,85,488 रुपए के स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी पहली बार 61 डॉलर प्रति ओन्स के ऊपर कारोबार हुआ है। चांदी में पिछले 11 माह में 115 फ़ीसदी रेट बढे हैं। चांदी के निवेशकों को इसके पहले कभी इतना बड़ा लाभ नहीं मिला। जो पिछले 11 महीना में मिला है। दूसरी तरफ सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। 186 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर सोना 1,27,788 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका है। दुनिया के सभी देशों में ईवी, सोलर पैनल की जिस तरह से मांग बढ़ रही है। उसके कारण चांदी की मांग औद्योगिक गतिविधियों मैं उपयोग में आने के कारण बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। जिसके कारण चांदी के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। चांदी का उत्पादन अन्य धातु सीसा, ताम्बा अथवा और सोना निकालने वाली खदानों के बाय प्रोडक्ट के रूप में होता है। इसकी अलग सेअन्य कोई खदाने नही होती है।अतः चांदी के उत्पादन और सप्लाई पर कोई नियंत्रण नहीं रखा जा सकता है। अमेरिका जैसे देश को भी अपनी जरूरत की दो तिहाई चांदी अन्य देशों से आयात करनी पड़ती है। 2020 के बाद से चांदी की बढी 2020 में चांदी की 27871 टन की डिमांड थी। जो 2024 में बढ़कर 36207 टन हो गई। 2025 में चांदी की जिस तरह से मांग बढ़ रही है। उसमें 2177 टन चांदी की कमी का अनुमान लगाया जा रहा है।जिसके कारण चांदी के रेट सारी दुनिया के देशों में बढ़ रहे हैं। एसजे / 11 दिसम्बर 25