धर्मशाला (ईएमएस)। भारतीय क्रिेकेट टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। अभिषेक को ये रिकार्ड बनाने के लिए तीन छक्के की जरुरत थी जो उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में तीन छक्के लगाते ही हासिल कर लिया। अभिषेक ने 5वें ओवर में ओट्टेनिल बार्टमैन के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने अपने 300 छक्के पूरे किये। अभिषेक से पहले टी20 में सबसे तेजी से 300 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बल्लेबाज केएल राहुल के नाम था। राहुल ने 205 टी20 पारियों में 300 छक्के लगाये थे पर अभिषेक ने केवल 163 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है। वहीं सबसे कम पारियों में 300 छक्के लगाने वाले भारतीयों में कप्तान सूर्यकुमार यादव अब वह खिसककर तीसरे नंबर पर फिसल गए हैं। यादव ने 251वीं पारी में 300 छक्के लगाये थे। गौरतलब है कि टी20 में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड वेस्टंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 455 पारियों में 1056 छक्के लगाये हैं। वह टी20 में 1000 छक्के जड़ने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं। वेस्टइंडीज के ही कायरन पोलार्ड ने 644 टी20 पारियों में 971 छक्के लगाये हैं और वह टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में भारतीयों में रोहित शर्मा के नाम 450 पारियों में 547 छक्के छक्के हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 397 पारियों में 435 छक्के लगाये हैं जबकि तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 319 टी20 पारियों में 395 छक्के लगाये हैं। ईएमएस15 दिसंबर2025