दुबई (ईएमएस)। इंडियपन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में बिकने वाले पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन शीर्ष पर आ गये हैं। इस प्रकार आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वह पीठ की सर्जरी के कारण पिछले आईपीएल में शामिल नहीं थे। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से उतरे थे। इस बार नीलामी में मिली रकम के साथ ही ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क सहित चार अन्य खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया। स्टार्क ग्रीन ने अपने ही देश के स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है। तेज गेंदबाज स्टार्क को केकेआर ने आईपीएल 2024 नीलामी में 24 करोड़ 75 लाख रुपये में लिया था। हालांकि, केकेआर ने स्टार्क को अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया। वह अब दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा हैं। पैट कमिंस इस सूची में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं। तेज गेंदबाज कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 2024 में आईपीएल नीलामी में 20.50 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किय था। वह आगामी सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। सैम करन इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को 2023 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था पर वह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। बेन स्टोक्स ऑलराउंडर बेन स्टोक्स संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2023 नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रुपये में लिया था। गिरजा/ईएमएस 17 दिसंबर 2025