व्यापार
नई दिल्ली(ईएमएस)। चांदी बुधवार को पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 8,775 रुपए बढक़र 2,00,750 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 1,91,977 रुपए पर थी। 18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने का समय लगा। जबकि इसे 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में 14 साल लगे थे। अब चांदी ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। विनोद उपाध्याय / 17 दिसम्बर, 2025