नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर कड़ाके की ठंड और खतरनाक प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहा है। एक्यूआई 500 के पार दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को 567 दर्ज किया गया। लोग ठंड से ज्यादा इस जहरीली हवा से परेशान हैं। प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। दिल्ली-एनसीआर ठंड के साथ ही प्रदूषण की मार से बेहाल है। सुबह और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, लोग ठंड से कम जहरीली हवा से ज्यादा परेशान हैं। एक्यूआई 500 पार है। बुधवार रात साढ़े 11 बजे ये 567 दर्ज किया गया। प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने कई नियम लागू किए हैं, जो आज से लागू हैं। आज दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय धूप खिली रहेगी। दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास और रात में 12 से 15 डिग्री रह सकता है। सुबह हल्का कोहरा और धुंध रहेगी। इससे विजिबिलिटी कम रह सकती है। एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद) में सुबह कोहरा और हल्की धुंध पड़ने के आसार हैं। दिन में हल्की धूप खिली रहेगी और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शाम होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात में ठंड बढ़ सकती है। गुरुग्राम में दिन में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। फरीदाबाद में भी मौसम साफ ही रहेगा।