- अधिकारी नहीं कर रहा उपस्थित भोपाल (ईएमएस)। सिवनी मुख्य अभियंता वैन गंगा कछार जल संसाधन विभाग सिवनी ने अपने आदेश दिनांक13.6.2025 को उमेश शर्मा अमीन का स्थानांतरण अपर वैन गंगा बांध उप संभाग क्रमांक 3 भीमगढ़ से बरघाट उप संभाग के लिए किया था। नियम विरुद्ध किए गए इस स्थानांतरण आदेश को प्रमुख अभियंता भोपाल ने अपने आदेश क्रमांक 33251133/2025/2025 दिनांक 20 नवंबर 2025 के द्वारा निरस्त कर यथावत अपर वैन गंगा बांध उप संभाग क्रमांक 3 भीमगढ़ में पदस्थ कर दिया। हालांकि उमेश शर्मा अमीन के स्थानांतरण आदेश को उच्च न्यायालय जबलपुर ने भी दिनांक 15.10.2025 को स्थगित कर यथावत कार्यालय में पदस्थ कर दिया था। उमेश शर्मा ने विधिवत कार्यालय में अपनी उपस्थित दी है लेकिन कायॅपालन यंत्री अमीन को कार्यालय में उपस्थित नहीं कर रहे है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रातांध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि तिलवारा बाई तट नहर संभाग केवलारी में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के रूप में पदस्थ प्रेम नारायण नाग को जैसे ही मोबाइल पर उन्हें न्यायालय के निर्णय के संबंध में जानकारी संबंधित कर्मचारी ने दी तो नाग ने कहा कि उच्च न्यायालय में जंगल राज्य है। वहां अनावश्यक निर्णय होते हैं। वे तरह-तरह की टिप्पणी उच्च न्यायालय के निर्णय एवं कार्य प्रणाली पर करने लगे इससे स्पष्ट है कि नाग जैसे अनुभवहीन अधिकारी को कार्यपालन यंत्री का प्रभार देना गलत है। इनकी पूर्व की कार्य प्रणाली भी भ्रष्टाचार से युक्त थी। इसी वजह से इन्हें हटाकर इनकी वेतन वृद्धि रोकी गई थी। इन्हें कार्यपालन यंत्री के पद कर्तव्य का ज्ञान नहीं है। प्रमुख अभियंता के आदेश कि अब मानना कर रहे हैं। अनावश्यक पत्राचार कर रहे हंै। इनकी जांच एवं निलंबन की कार्रवाई कि मांग मंच ने जल संसाधन मंत्री को पत्र लिखकर की है। हालांकि मंच ने माननीय उच्च न्यायालय में इनके द्वारा की गई टिप्पणी पर अवमानना याचिका प्रस्तुत कर दी है। यदि कार्यपालन यंत्री के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही नहीं की गई तो मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच जल संसाधन मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा। विनोद / 18 दिसम्बर 25