खेल
20-Dec-2025
...


मैड्रिड (ईएमएस)। स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले अपने कोच जुआन कार्लोस फरेरो को हटा दिया है। वहीं सैमुएल लोपेज को उन्होंने अपना नया कोच बनाया है। लोपेज इससे पहले पाब्लो करेनो बुस्टा के कोच रहे हैं। अल्काराज़ अब 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन में लोपेज के साथ उतरेंगी। विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज पिछले काफी समय से फरेरो से जुड़े हुए थे पर अब दोनों का ये संबंध टूट गया है। अल्कराज ने दोनो के बीच करार टूटने की बात सोशल मीडिया के जरिये सार्वजनिक की। अल्काराज बचपन से ही फेररेरो से कोचिंग ले रहे थे। उनके कोच रहते ही अल्काराज टेनिस जगत में बुलंदियों तक पहुंचे है। उनक नाम आज छह ग्रैंड स्लैम खिताब सहित कुल 22 टूर्नामेंट हैं। इसके अलावा वह एटीपी रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच गये हैं। कोच से अलग होने को अल्काराज़ ने एक कठिन फैसला बताते हुए कहा, हमने मिलकर शीर्ष तक का सफर तय किया है जिसके लिए मैं कोच का आभारी हूं। मुझे लगता था कि अगर राह अलग होनी हैं, तो यह उसी स्तर पर होनी चाहिए, जहां तक पहुंचने का हमने हमेशा सपना देखा था जो आज पूरा हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसा, अब सैमुएल लोपेज अल्काराज के नए कोच होंगे। लोपेज इससे पहले पाब्लो करेनो बुस्टा के कोच रहे हैं। अल्काराज़ अब 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी नए कोच के साथ करेंगे। फेररेरो के साथ अलगाव के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि नए कोच के मार्गदर्शन में अल्काराज अपने करियर को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं। गिरजा/ईएमएस 20 दिसंबर 2025