राज्य
22-Dec-2025


मप्र की वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 41 लाख नाम भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद वोटर लिस्ट से लगभग 41 लाख नाम कट सकते हैं। एसआईआर के बाद मंगलवार को प्रारंभिक मतदाता सूची आएगी। एसआईआर प्रक्रिया के तहत प्रदेश में 5.76 करोड़ फॉर्म जमा हुए है। 9 लाख फॉर्म में 2003 की जानकारी नहीं है। 8.5 लाख मतदाताओं की मौत हो चुकी है। 2.5 लाख के नाम दो स्थान पर दर्ज है। कईयों ने गणना पत्रक में अधूरी जानकारी भी दी है। 23 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। 21 फरवरी को अंतिम वोटर लिस्ट जारी प्रकाशन के बाद रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिनके नाम नहीं जुड़े उन्हें नोटिस भेजेगा। नोटिस के अनुसार दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले मतदाताओं का नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल होगा। वोटर लिस्ट के प्रकाशन के साथ दावे आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 14 फरवरी तक सभी मामलों का निराकरण करेंगे। 21 फरवरी को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी। विनोद उपाध्याय / 22 दिसम्बर, 2025