राज्य
22-Dec-2025


मुंवई (ईएमएस)। महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में 288 में से 215 सीटें जीतकर महायुति ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि महा विकास अघाड़ी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और उसे सिर्फ 51 शीर्ष पदों पर ही सफलता मिली। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसका स्ट्राइक रेट 63 प्रतिशत से ज्यादा रहा, वहीं शिवसेना और एनसीपी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके उलट कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट और शरद पवार गुट का स्ट्राइक रेट 25 प्रतिशत से नीचे रहा। महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव के नतीजे आए हैं। 288 सीटों में से 215 सीटों पर महायुति ने कब्जा किया है जबकि महा विकास अघाड़ी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। एमव्हीए को सिर्फ 51 शीर्ष पदों पर जीत मिल सकी। पूरे चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी और कामयाब पार्टी बनी है। शिवसेना और एनसीपी ने भी शानदार सफलता हासिल की है। पूरी अघाड़ी मिलकर भी शिवसेना के नंबर्स को पार नहीं कर सकी। अब महायुति के नेता कह रहे हैं कि ये विकास की जीत है। महायुति पर महाराष्ट्र की मुहर है तो अघाड़ी के घटक दल कहते हैं कि सरकार ने पैसे बांटकर वोट बटोरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस तक महायुति के नेता इस जीत को विकास की जीत बता रहे हैं तो अघाड़ी के नेता नकद पैसों से खरीदी गई जीत के आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में महा विकास अघाड़ी के घटक दलों की बदहाली का असर नगर निगम चुनावों पर दिख रहा है क्योंकि इस हार से घबराई उद्धव ठाकरे की पार्टी हर हाल में राज ठाकरे की पार्टी से गठबंधन को बेकरार है। लगातार हार पर हार की वजह से महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के अंदर बढ़ती लड़ाई का असर इंडिया गठबंधन तक पहुंचने की आशंका है। ईएमएस/ 22 दिसम्बर, 2025