राष्ट्रीय
01-Jan-2026


- आपातकालीन स्थिति में रात में भी होगी सुनवाई नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने देश की न्याय और कानून व्यवस्था में एक बहुत बड़े बदलाव का संकेत दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत चाहते हैं,आपात स्थिति में रात में भी मामलों की सुनवाई हो। इसके लिए 24 घंटे अदालतों में सुनवाई की व्यवस्था करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। जांच एजेंसियां, पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की धमकी देने, गिरफ्तारी अथवा कानून व्यवस्था जैसे मामलों में नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए रात में न्यायालय में सुनवाई करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने जा रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश का मानना है, अदालतों में इमरजेंसी सुनवाई रात को भी हो,यह उनका प्रयास है। अदालतों में काम की घंटे न्याय में बाधा नहीं होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट जल्द ही ऐसी व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है। जहां जरूरत पड़ने पर नागरिक कभी भी जाकर अदालतों का दरवाजा खटखटा सकैं। मुख्य न्यायाधीश का मानना है, न्यायालय में भारी संख्या में याचिकाएं लंबित रहती हैं.जिनके निपटारे में समय लगता है। ऐसी स्थिति में सभी अदालतों में आपातकालीन सुनवाई की व्यवस्था 24 घंटे करने पर सुप्रीम कोर्ट विचार कर रहा है।जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। एसजे / 01 जनवरी 26