- इस बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित रखने का कार्य मानव को स्वयं ही करना पड़ता है ग्वालियर (ईएमएस)। मानव जीवन बहुत बहुमूल्य है जिसे मनुष्य एक बार ही प्राप्त करता है। भगवान द्वारा दिये गये इस बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित रखने का कार्य मानव को स्वयं ही करना पड़ता है। चिंताजनक बात यह है कि अधिकांश मृत्यु यातायात दुर्घटना के कारण हो रही है। जिसको बचाना हमारा कर्तव्य है। यह बात एस.आई. मुन्नेश सिंह भदौरिया ने कही। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा यातायात जागरूकता के लिये प्रतिवर्ष कैलेण्डर के प्रथम दिन गुलाब का फूल देकर यातायात जागरूकता का कार्य किया जाता है। इस कार्यक्रम में एस.आई. मुन्नेश सिंह भदौरिया थाना जनकगंज, जिला संगठक रासेयो डॉ. मनोज अवस्थी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय रासेयो माधव महाविद्यालय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित रासेयो माधव महाविद्यालय उपस्थित थे। हेलमेट न लगाने वाले यात्रियों को गुलाब का फूल देकर आग्रह किया गया कि वे इस वर्ष से यातायात के नियमों का पालन कर हेलमेट लगायें और अपना जीवन सुरक्षित रखें। यह कार्य हनुमान चौराहा पुलिस चौकी पर किया गया। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि यातायाता के नियमों की अनदेखी न करें। यदि हम यातायात संबंधी नियमों का पालन नहीं करेंगे तो हम असमय मृत्यु से नहीं बच सकते। मृत्यु में सबसे ज्यादा खतरनाक सिर की गंभीर चोट होती है। जिसको बचाने के लिए हेलमेट अवश्य लगायें। कार्यक्रम में डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. प्रशान्त साहू, मुलायम सिंह जादौन, डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ. दीपक शिन्दे, जनकगंज थाना पोलिस चौकी स्टाफ आरक्षक अभिलाष, विजय, महावीर, शिशुपाल, उदयभान, स्वयंसेवक नेहा प्रजापति, आरजू बानो, यश सिंह राठौर, रितेश सेन, गरिमा झा, आदित्य जोशी, अनंत प्रजापति, रीति आदि लोग उपस्थित थे।