खेल
06-Jan-2026
...


सिडनी (ईएमएस)। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रुट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में शतक लगाते ही अपना 41 शतक लगाया है। रूट ने अब तक 8 देशों में टेस्ट शतक लगाये हैं। उनके कुल 41 टेस्ट शतकों में से आधे से अधिक 24 शतक इंग्लैंड में बने हैं। वहीं वेस्टइंडीज में उनके नाम 4 जबकि भारत में 3 शतक हैं। न्यूजीलैंड में उन्होंने 3 शतक लगाये हैं। श्रीलंका में भी उनके नाम इतने ही शतक हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में उनके नाम 2 शतक हैं जो उन्होंने वर्तमान सीरीज में लगाये हैं। एक-एक शतक उन्होंने दक्षिण् अफ्रीका और पाकिस्तान में लगाया है। वर्तमान एशेज सीरीज में उन्होंने दूसरा शतक लगाया है। इस सीरीज से पहले रुट के नाम ऑस्ट्रेलिया में एक भी शतक नहीं था। ऐसे में ये सीरीज उनके लिए काफी सफल मानी जा सकती है रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में अब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, उनसे आगे केवल भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 51 और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस 45 हैं, जबकि तीसरे नंबर पर उनके साथ 41 शतक के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग भी हैं। गिरजा/ईएमएस 06जनवरी 2026