राष्ट्रीय
07-Jan-2026


कोलकाता (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में जनसभा की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, सांसद खगेन मुर्मू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जनसभा की व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को जनसभा से जोड़ने और इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। सुबोध/०७-०१-२०२६