छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। सौंसर के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित केजेवी कंपनी के एक श्रमिक की पैनल की सफाई करते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, यहां से उसे सावनेर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में कंपनी पर लापरवाही के आरोप लग रहे है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को कंपनी का श्रमिक सोलर पैनल की सफाई कर रहा था, सफाई करते समय वह तीस फीट ऊंचाई से नीचे आ गिरा, इस घटना के बाद श्रमिकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रबंधन बिना किसी सुरक्षा उपकरण दिए श्रमिक से सोलर पैनल की सफाई करा रहा था, तभी यह हादसा हो गया और श्रमिक बुरी तरह जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्षियों का कहना है कि, कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को हेलेमट, सेफटी बेल्ट नही दिया गया था। जो सीधे तौर पर फैक्ट्री एक्ट और श्रम सुरक्षा नियमों का खुला उल्लघंन है। इस मामले को लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई अधिकारीक बयान नही आया है। दुसरी ओर लोधीखेडा टी आई ए बी मर्सकोले ने बताया कि, घायल श्रमिका का उपचार सावनेर में चल रहा है, मामले की जांच की जा रही है। घटना से श्रमिकों में आक्रोश घटना के बाद केजीवी कंपनी के श्रमिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। श्रमिकों का आरोप है कि श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर वास्तविक निरीक्षण करता तो मजदूर को इस हाल मं काम करने का दबाव नही बनाया जाता। कंपनी के भीतर कई श्रमिक डर के साये में काम करने को मजबूर है। श्रमिकों ने मांगा मुआवजा नाराज श्रमिकों ने इस मामले की बारीकी से जांच कराने और कंपनी के जिम्मेदारों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही श्रमिकों ने कहा कि घायल हुए श्रमिक को उचित मुआवजा और उसके इलाज की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाए। ईएमएस / 08/01/2026