अंतर्राष्ट्रीय
10-Jan-2026
...


मॉस्को (ईएमएस)। वर्तमान में यूरोपीय देशों से रूस का टकराव बढ़ रहा है। नए साल में प्लान रूस ने बना लिया है जिससे यूरोपीय देशों में हड़कंप मच गया है। खासतौर से ब्रिटेन की नींद उड़ी हुई है क्योंकि रूस अंडर वाटर अटैक करने को तैयार है। यूक्रेन ने रूसी क्रिसमस पर हमले करके अपने विध्वंसकारी इरादे बताए हैं। यूक्रेन अब हार नहीं मानेगा ना ही 1 इंच भी जमीन रूस को देगा क्योंकि नाटो देशों ने हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। साथ ही सैनिक यूक्रेन भेज रहा हैं। वहीं ब्रिटेन ने युद्ध का ब्लूप्रिंट तैयार किया है जिससे रूस को युद्ध में उलझाया जा सके। यूक्रेन में विदेशी सैनिकों की तैनाती की जा रही है। रूसी बॉर्डर पर भी सैनिक लगाए जा रहे हैं। लेकिन रूस अब हाइब्रिड वॉर की तैयारी में है। इसके लिए दो स्तर पर प्लान बनाया गया है। इसमें ड्रोन वॉल बनाई जा रही है। जिससे रूस की ड्रोन घुसपैठ को रोका जा सके। इसके लिए ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी मिलकर प्लान बना रहे हैं। रूस को अंदाजा हो चुका है कि सिर्फ यूक्रेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप से टकराव बढ़ रहा है। एक ओर समंदर में इंटरनेट केबल काटेगा। इसके अलावा पावर सप्लाई केबल भी काटी जाएगी। साथ ही गैस पाइपलाइन को भी ध्वस्त किया जाएगा। जिससे यूरोपीय देशों में अंधकार हो जाए। साथ ही वे इंटरनेट के इस्तेमाल से रूस के हमले को ना रोक पाए। यानी रूस सुरक्षा चक्र खत्म कर देगा। नाटो देश देश यूक्रेन से हटकर अपनी सुरक्षा पर फोकस करें। इसतरह आखिरी वक्त में रूस यूक्रेन को तबाह कर दे। यूक्रेन ने भी खतरे को लेकर नोटो देशों से गुहार लगाई है। जेलस्की ने कहा है रूस के हमले बढ़ते जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है हमारे यूरोप के साथी इसके लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगे। पूरी ताकत से रूस को रोकना होगा। आशीष/ईएमएस 10 जनवरी 2026