- श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरआई,एआरआई को किया जाएगा सम्मानित - ऑनलाईन और स्मार्ट चैटबॉट के ज़रिए भी किया जा सकता है भुगतान, रसीद भी ऑनलाईन उपलब्ध बिलासपुर (ईएमएस)। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने आज निगम के सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अभी लगभग ढाई महीने शेष है,जिसमें वसूली की शेष राशि को समय के पहले पूर्ण करें। निगम कमिश्नर ने कहा कि सभी जोन और आरआई का साप्ताहिक लक्ष्य किया जाएगा और राजस्व वसूली की समीक्षा हर सप्ताह की जाएगी। राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास भवन के दृष्टी सभाकक्ष में आज नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी जोन के एआरओ, आरआई और एआरआई की बैठक लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा की। सभी आरआई के व्यक्तिगत लक्ष्य की समीक्षा करते हुए शेष राशि की वसूली करते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगम कमिश्नर ने कर दाताओं के पुराने बकाया राशि की वसूली के भी निर्देश दिए साथ ही बड़े बकायादारों की भी सूची तैयार कर उनसे राशि वसूलने को कहा है। बैठक में निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने सभी आरआई एआरआई के लिए नया आई कार्ड बनवाने और उसे अनिवार्य रूप से पहनने के भी निर्देश दिए है। घर बैंठे ऑनलाइन जमा करने की भी सुविधा नगर निगम के टैक्स के आनलाइन भुगतान के लिए नागरिक निगम द्वारा तैयार किए गए पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ठ्ठद्बद्दड्डद्वड्ढद्बद्यड्डह्यश्चह्वह्म्.ष्शद्व/श्चह्लद्बह्य/ पर क्लिक करके अपने बकाया टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए करदाता को पोर्टल में अपनी प्रापर्टी आईडी या नाम अथवा वार्ड नंबर की एंट्री करना होगा,जिसके बाद उसकी प्रापर्टी और टैक्स की पूरी डिटेल आ जाएगी,जिसे आनलाइन जमा करने के बाद उन्हें पावती पीडीएफ के रूप में मिलेगी,जिसे वें प्रिंट करा सकेंगे या डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकेंगे। पोर्टल के ज़रिए पेमेंट प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके अलावा इसके लिए निगम एक विशेष वॉट्सऐप नंबर 91 88157 82574 है। उस नंबर को मोबाइल में सेव करने के बाद केवल हाथ या नमस्ते लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके जवाब में ऑटोमेटेड रिप्लाई आएगा, जिसमें विभिन्न सेवाओं की सूची होगी। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह चैटबॉट एआई और मेटा की तर्ज पर काम करता है। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 10 जनवरी 2026