11-Jan-2026
...


- 4 मरीज वेंटिलेटर पर, 11 आईसीयू में भी इन्दौर (ईएमएस) भागीरथपुरा में इन्दौर नगर निगम द्वारा सप्लाई दूषित पानी से हुई मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है अब तक नगर निगम द्वारा सप्लाई दूषित पानी से हुई 20 मौतों के बाद कल 21वीं मौत के रूप में एक और महिला सुनीता वर्मा पति सतीश उम्र उनपचास साल निवासी फर्शी वाली गली ने दम तोड दिया। सुनीता को 7 जनवरी को एमवायएच में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और कल दोपहर उसने दम तोड़ दिया। मृतका सुनीता के बेटे विकास के अनुसार दूषित पानी पीने से उसकी मां की किडनी डैमेज हुई थी। आज सुनीता के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं धीरे-धीरे इलाज के बाद मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा रहा है जिससे भर्ती मरीजों की संख्या कम हो रही है। कल डायरिया के 15 नए मरीजों की जांच के बाद दो को भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि भागीरथपुरा से अब तक कुल 414 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें से 369 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल 45 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 11 मरीज आईसीयू में हैं, जबकि चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इन गंभीर मरीजों को किडनी और लिवर की समस्या के साथ मल्टी ऑर्गन फेल्योर जैसी जटिलताएं हैं। आनन्द पुरोहित/ 11 जनवरी 2026