भोपाल (ईएमएस)। पाल बघेल समाज श्रीकृष्ण गोवर्धन मंदिर समिति के चुनाव सर्वसम्मति और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। समिति के चुनाव में सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उर्जन सिंह पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनके निर्देशन में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सर्वसम्मति से महेन्द्र सिंह बघेल को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उल्लेखनीय है कि समिति का यह चुनाव लगातार तीसरी बार सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्री महेन्द्र सिंह बघेल का पूर्व कार्यकाल 2019 से 2022 तथा 2022 से 2025 तक रहा। उनके पूर्व कार्यकालों में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए दिनांक 11 जनवरी 2026 को उन्हें पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। महेन्द्र सिंह बघेल ने अपने दोनों कार्यकालों में समाज के हित में निरंतर कार्य किया। उनकी मेहनत, लगन और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए समाज के सभी बंधुओं ने उन्हें तीसरी बार अध्यक्ष के रूप में चुना और उनके कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र पाल द्वारा निर्वाचन अधिकारी उर्जन सिंह पाल के माध्यम से प्रस्ताव समाज के समस्त सदस्यों के समक्ष रखा गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की। समिति के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महेन्द्र सिंह बघेल को पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों में राजेन्द्र पाल, रामजनकी पाल, धर्मेन्द्र पाल, लल्लू सिंह बघेल, रामविहारी बघेल, मुन्नालाल बघेल, रूप सिंह बघेल, माताप्रसाद बघेल, सुखनन्दन बघेल, दिनेश पाल, विनोद पाल, रामसिया बघेल, भानुप्रताप सिंह पाल (पत्रकार), लालाराम पाल, हरि सिंह यादव, जयराम बघेल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।