शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, माघ कृष्ण पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रास्त पूर्वे तिथि एकादशी, बुधवासरे, अनुराधा नक्षत्रे, गण योगे, वालव करणे, वृश्चिक की चंद्रमा, षटतिला एकादशी व्रत, मकरे, रवि 37/08 रात्रि 9/48 मिनट पर अक्री है| मूल प्रारंभ रात्रि 3 घंटे 36 मिनट तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, कर्मशील, धनी-मानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, अधिकारी होगा। मेष राशि :- कुटुम्ब की समस्याओं में समय बीतेगा, धन का व्यय होगा, मन उद्विघ्न रहेगा। वृष राशि :- मानसिक बेचैनी, क्लेश व अशांति के योग बनेंगे तथा कार्य अवश्य बढ़ेगा। मिथुन राशि :- व्यर्थ भ्रमण से धन हानि, आरोप, क्लेश से बचें तथा स्थिति संदिग्ध रहेगी। कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिलेगी, अर्थ-व्यवस्था कुछ अनुकूल रहेगी ध्यान दें। सिंह राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्यगति में सुधार होगा, कार्य आनंद से होगा। कन्या राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, व्यक्तिगत मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, सामाजिक कार्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृश्चिक राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल होगा, कार्यगति में सुधार होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे। धनु राशि :- कुटुम्ब में धन का व्यय, मानसिक व्यग्रता, स्वाभाव में बेचैनी रहेगी। मकर राशिः- चिन्ता दूर होगी, सफलता के साधन जुटायेंगे, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे। कुंभ राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, कार्यगति में अनुकूलता अवश्य ही बनेगी, चिन्ता कम होगी। मीन राशि :- अधिकारियों से तनाव स्थिगित रखें, मित्रों से विवाद तथा धोखा होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका