टोक्यो (ईएमएस)। जापान के काजुयोशी मियूरा 58 साल की उम्र में भी पेशेवर फुटबॉल में टिके हुए हैं। मियूरा ने टोक्यों में जापान की घरेलू फुटबॉल लीग (जे-लीग) के लिए क्लब फुकुशिमा यूनाइटेड एफसी से करार किया है। जे लीग तीसरे दर्जे की लीग है। वहीं मियूरा विश्व के सबसे अधिक उम्र के पेशेवर फुटबॉलर के तौर पर सामने आये हैा। जिन्हें देखकर सभी हैरान हैं हालांकि उनका मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ ही उनका खेल और बेहतर होता जा रहा है। उन्हें फुकुशिमा से जुड़ने के बाद कहा, ‘मैरा जुनून उम्र के साथ ही खेल के प्रति बढ़ता जा रहा है। भले ही मेरी उम्र बढ़ रही है पर मुझे लगता है कि मेरा जोश पहले से भी ज़्यादा हो गया है। फुकुशिमा यूनाइटेड ने मियूरा को योकोहामा एफसी से कर्ज पर लिया है। उन्होंने गत सत्र में चौथी डिवीजन क्लब एटलेटिको सुजुका के लिए खेला था। वह हालांकि कोई गोल नहीं कर पाये थे। मियूरा ने जापान के अलावा ब्राजील, इटली, क्रोएशिया, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल में पेशेवर फुटबॉल खेला है। उन्होंने 1986 में ब्राजील के प्रसिद्ध क्लब सैंटोस से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। महान खिलाड़ी पेले ने इसी क्लब से खेला था। मियूरा साल 2017 में, 50 वर्ष की उम्र में पेशेवर मैच में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के महान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्टेनली मैथ्यूज के नाम था। मियूरा जापान के बड़े खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। 1990 के दशक में उन्होंने जापान की राष्ट्रीय टीम के लिए 89 मैचों में 55 गोल किए थे। गिरजा/ईएमएस 13 जनवरी 2026