राष्ट्रीय
14-Jan-2026
...


-अर्मेनिया के बाद सऊदी अरब, इंडोनेशिया और यूएई ने भी तोप खरीदने जताई इच्छा नई दिल्ली,(ईएमएस)। भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ रहा है। बीते करीब एक दशक में इसमें करीब 34 गुना की बढ़ोतरी हुई है। बीते वित्त वर्ष 2024-25 में यह 23,622 करोड़ रुपए का रहा। आज भारत करीब 100 देशों को हथियारों का निर्यात कर रहा है। इसमें निजी सेक्टर की भूमिका काफी अहम है। भारत से हथियार आयात करने वाले देशों में सबसे बड़ा नाम अमेरिका, फ्रांस और अर्मेनिया का है। भारत ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम एक्सपोर्ट करता है। इस मिसाइल की क्षमता दुनिया ऑपरेशन सिंदूर में देख चुकी है। इसके बाद आकाश सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम है इसने भी ऑपरेशन सिंदूर में अपनी ताकत दिखाई थी। सबसे हॉट हथियार एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम। यह एक ऐसी तोप है जिसने दुनिया में भारत की खास पहचान बनाई है। भारतीय सेना ने इसका आधिकारिक नाम अमोघ है। एक देसी 155 एमएम/52 कैलिबर का तोप है। इसे डीआरडीओ ने बनाया है। इसको पुराने पड़ चुके बोफोर्स एफएच-77बी और 130 एमएम के अन्य तोपों की जगह लेने के लिए डेवलप किया गया है। बीते साल इंडियन आर्मी ने 6,900 करोड़ रुपए में 307 अमोघ का ऑर्डर दिया था। अगले साल फरवरी तक इस तोप का पहला रेजिमेंट तैयार हो जाएगा। जहां तक इस तोप की फायरिंग रेंज का सवाल है तो यह 48 किमी तक गोले दागने में सक्षम है। यह प्रति मिनट 5 से 6 राउंड की फायरिंग करती है यानी करीब 2.5 मिनट में यह 10 गोले दागती है। इसकी यही क्षमता दुश्मन के इलाके में कोहराम मचाने के लिए काफी है। यह अपनी श्रेणी में दुनिया की एक सबसे बेहतरीन तोप है। भारत अब इसको एक्सपोर्ट भी करने लगा है। पश्चिम एशिया के देश अर्मेनिया ने भारत से इस तोप की खरीद की है। उसने बतौर ट्रायल पहले छह तोपें खरीदी थीं उसके प्रदर्शन से वह इतना प्रभावित हुआ कि एक झटके में 84 और तोपों का ऑर्डर दे दिया। यह सौदा 15.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 1400 करोड़ रुपये में हुए है। अर्मेनिया में इस तोप की सफलता ने उसके आसपास के देशों को काफी प्रभावित किया है। बता दें अर्मेनिया के अलावा कम से कम तीन और देश इस तोप की खरीद को लेकर निर्णायक दौर की बातचीत कर रहे हैं। इसमें सऊदी अरब, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं। सऊदी अरब में इस तोप का ट्रायल शुरू हो चुका है। उसने इस तोप की कुछ यूनिट अपने रेगिस्तान में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यूएई के साथ भी तेजी से बात आगे बढ़ रही है। फरवरी 2024 में सऊदी अरब से भारत से 155एमएम की तोप के गोले के लिए एक 22.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 2000 करोड़ रुपए की डील की थी। सिराज/ईएमएस 14 जनवरी 2026