नई दिल्ली (ईएमएस)। कप्तान हरमनप्रीत कौर के शानदार अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने यहां महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट (डब्ल्यूपीएल) के मैच में गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में हरमनप्रीत ने 71 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी और वह अंत तक आउट नहीं। भारती फुलमाली 36 और जॉर्जिया वेयरहैम के 43 रनों की सहायता से गुजरात जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए। इसके बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य की शुरुआत करते हुए मुम्बई इंडियंस की ओर से हरमनप्रीत ने तेजी से खेलते हुए 33 गेंद में ही अपने 50 रन पूरे कर लिए। हरमनप्रीत ने इसी के साथ ही डब्लयूपीएल में अपना 10 वां शतक लगाया। वहीं हरमनप्रीत के इस लीग में एक हजार रन भी पूरे हो गये हैं। उन्होंने 43 गेंद में सात चौकों और दो छक्के लगाकर 71 रन भी बनाये। वहीं मुंबई के दो विकेट पावरप्ले में ही 37 रन पर गिर गए। दोनों के बीच 43 गेंद में 84 रन की साझेदारी भी हुई। मुंबई ने इस मैच में चार गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। मुंबई के दो विकेट पावरप्ले के अंदर ही 37 रन पर गिर गए थे। इसके बाद हरमनप्रीत ने अमनजोत कौर के साथ 44 गेंद में 72 रन की साझेदारी कर टीम को आगे बढ़ाया। अमनजोत 40 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद निकोल कैरी ने तेजी से छह चौके लगाकर 22 गेंद में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाया। निकोल और हरमनप्रीत के बीच 43 गेंद में 84 रन की साझेदारी हुई जिससे टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली। गिरजा/ईएमएस 14जनवरी 2026