17-Jan-2026
...


- महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी सीहोर (ईएमएस)। माहेश्वरी महिला मंडल सीहोर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर आस्था के साथ उत्सव मनाया एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसी अवसर पर प्रदेश महिला संगठन की मंशानुसार चुनाव पदाधिकारी श्रीमती सत्य भामा मंत्री, श्रीमती कांता गट्टाणी,श्रीमती सरोज झवर,श्रीमती प्रमिला साबू की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती संगीता राठी एवं सचिव पद के लिए श्रीमती अनीता बांगड़ का नाम सर्व सम्मति से प्रस्तावित होने के कारण चुनाव पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष पद पर श्रीमती संगीता राठी एवं सचिव पद पर श्रीमती अनीता बांगड़ को चुना गया जिसका माहेश्वरी समाज की सभी महिलाओं द्वारा हर्ष ध्वनि से स्वागत किया गया। निवर्तमान महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आभा कासट एवं सचिव श्रीमती हर्षा हूरकट के कार्यकाल की सराहना की गई। मंडल के अन्य पदाधिकारी शीघ्र घोषित किए जाने की कार्यवाही चुनाव पदाधिकारी की सहमति उपरांत शीघ्र की जाएगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती संगीता राठी एवं सचिव श्रीमती अनिता बांगड़ को महिला मंडल की सम्माननीय सदस्य श्रीमती प्रतिभा झवर जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी बाहेती, श्रीमती प्रतिभा चांडक, श्रीमती लीला कुइयां, शोभा चांडक, गीता सोडाणी, ज्योति झवर, निशा मंत्री, सुधा लाहोटी, मधु धूत, मंजू मूंदड़ा, चंदन कासट, कृष्णा सोडाणी, बबीता बियानी, गायत्री साबू, अनीता सोडाणी, रानी तोषनीवाल, शिवानी कासट, शशि झवर, रश्मि बाहेती एवं सभी समाज जनों द्वारा बधाई दी गई। विमल जैन, 17 जनवरी, 2026