कटिहार, (ईएमएस)। देश के महान पर्व 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय राजेन्द्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय में कटिहार जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गान गाया। इस अवसर पर देश के वीर जननायकों का जयकारों का उदघोष किया गया। कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम सबों को इस गौरवपूर्ण अवसर पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को अपनाए हुए 77वें वर्ष में हम प्रवेश कर रहे हैं। हम देश के सभी जननायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिनके अटूट समर्पण से भारतीय गणतंत्र को आकार मिला। देश के संविधान की रक्षा के लिए हम सबों को आगे आने की जरूरत है। समय की जरूरत है कि हम अपने संविधान के सिद्धांतों और भावना की रक्षा में मजबूती से खड़े हों। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा ये वे स्थाई मूल्य है जो हमारे देश के संस्थापकों ने हमें दिए है, और इनकी रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। संविधान की रक्षा के लिए हर जरूरी बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहे। यही हमारे पूर्वजों के बलिदानों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमारे अंदर सेवा भाव की भावना होनी चाहिए। राष्ट्र हित सर्वोपरी है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति रही। साथ ही कांग्रेस नगर अध्यक्ष ब राजेश रंजन मिश्रा ने स्थानीय शहीद चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सुभाष चौधरी/संतोष झा- २७ जनवरी/२०२६/ईएमएस