- अतिथियों ने की सराहना ग्वालियर ( ईएमएस ) | एसएएफ ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में नगर निगम द्वारा ग्वालियर द्वारा गोबर एवं खाद्य वेस्ट से बनाए जाने वाले सीएनजी गैस के प्लांट एवं प्लास्टिक दानव की थीम पर झांकी प्रदर्शित की गई, निगम की प्रदर्शनी की सराहना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित सभी अतिथियों ने की। नगर निगम ग्वालियर के जनसंपर्क विभाग द्वारा निगम आयुक्त संघ प्रिय के मार्गदर्शन में गोबर एवं खाद्य वेस्ट से बनाए जाने वाले सीएनजी गैस के प्लांट का मॉडल तैयार किया गया जिसमें बताया गया कि नगर निगम द्वारा लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में 100 टीपीडी क्षमता का बायोगैस (ब्ठळ) प्लांट स्वच्छ ऊर्जा और अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मई 2022 में सीएसआर योजना के अंतर्गत लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत यह परियोजना गोबर एवं जैविक कचरे से प्रतिदिन 2 टन सीबीजी का उत्पादन कर रही है। प्लांट से जैविक खाद का भी नियमित उत्पादन हो रहा है। अब तक त्ैळप्स् (ळ।प्स्) को 226 टन से अधिक गैस की आपूर्ति कर नगर निगम को लगभग 1.67 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण है। इसी के साथ ही नगर निगम में सहयोगी के रूप में कार्य कर रही टीम म्यूज एवं डिवाइन द्वारा प्लास्टिक दानव एवं नुक्कड़ नाटक का सजीव प्रदर्शन किया गया। जिसे अतिथियों द्वारा सराहा गया। निगम की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। नगर निगम की ओर से पुरस्कार अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, नोडल अधिकारी सीबीजी प्लांट शैलेंद्र सक्सेना एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी उमेश गुप्ता ने प्राप्त किया। - नगर निगम के अधिकारियों को एसएएफ ग्राउंड पर सम्मानित किया गया गणतंत्र के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर के अधिकारियों को अच्छा कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया। जिसमें फायर ऑफिसर श्री उमंग प्रधान, उपयंत्री पी एच ई श्री निमेष माहौर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री विवेक त्यागी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।