सिडनी (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया की एक शादीशुदा टीचर ने अपने ही छात्र को प्रताड़ित किया और उससे प्रेग्नेंट हो गई। जब डीएनए टेस्ट हुआ, तब उसका ये राज दुनिया के सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की एक शादीशुदा टीचर, नाओमी क्रेग के ऊपर एक छात्र को प्रताड़ित करने और उसके साथ जबरन संबंध बनाने का आरोप है। उसने लड़के को अपने जाल में फंसाकर 2024 और 2025 के बीच जबरदस्ती संबंध बनाए। 33 साल की नाओमी उस वक्त फ्रेडरिक इरविन एंजिलिकन स्कूल में नौकरी कर रही थी। इस संबंध से वो प्रेग्नेंट भी हो गई। जब वो मेटर्निटी लीव पर थी, तब उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार महिला के प्लेसेंटा से सैंपल लिया गया और डीएनए जांच करवाई गई। उससे पता चला कि वो बच्चा उस युवक का था जिसका महिला ने शोषण किया था। नाओमी एक म्यूजिक टीचर थीं और उनके ऊपर 13 साल से बड़े और 16 साल से छोटे एक बच्चे के साथ जबरन संबंध बनाने का आरोप लगा। अब उन्हें 27 जनवरी को मैनड्यूरा मैजिस्ट्रेट कोर्ट में ले जाया जाएगा जहां उनके ऊपर 3 अतिरिक्त चार्ज भी लगाए जाएंगे। वेस्ट ऑस्ट्रेलिया पुलिस कमिशनर ने बताया कि उन्हें भी ऐसा लगता है कि जो बच्चा पैदा हुआ है, वो उस लड़के का ही है, जिसकी नाओमी ने प्रताड़ना की है। हालांकि, पुलिस ने इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस के अनुसार ये भयानक अपराध है। सुदामा/ईएमएस 30 जनवरी 2026