लेख
31-Jan-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, माघ शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रास्त पूर्वे पश्चिमे तिथी 15 रविवार, पुण्य नक्षत्रे, प्रीत योगे, विव करणे, कर्क की चंद्रमा, भद्रा 24/36 माघी पूर्णिमा, वस्त्र कंबल दानम तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तमवृत्ति वाला, कुशल शासक-प्रशासक, अपनी चलाने वाला, सेना नायक, सेनाधिकपति-सिपाही, सैनिक, मेजर जनरल, ब्र्रिगेडियर, जिद्दी-हठी होगा। मेष राशि :- मन में अशांति, किसी परेशानी से बचिये, कुटुम्ब की समस्याऐं सुलझ जाएंगी। वृष राशि :- संवेदनशील होने से बचिये नहीं तो आपको किये पर पछताना ही पड़ेगा। मिथुन राशि :- मानसिक कार्य में सफलता तथा सहयोग, संतोष होगा, धन लाभ। कर्क राशि :- विरोधियों का समर्थन फलप्रद होगा तथा शुभ कार्य के योग अवश्य ही बनेंगे। सिंह राशि :- व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहे, स्थिति पूर्ण नियंत्रण में बनी ही रहेगी। कन्या राशि :- सामाजिक कार्यों में पूर्ण प्रतिष्ठा वृद्धि होगी, धन लाभ तथा हर्ष होगा। तुला राशि :- अधिकारी वर्ग से विशेष समर्थन फलप्रद होगा तथा रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे। वृश्चिक राशि :- धन का लाभ, कार्य-कुशलता से संतोष होगा, पराक्रम एव समृद्धि के योग बनेंगे। धनु राशि :- स्त्री शरीर चिन्ता, विवादग्रस्त होने से बचिये, रुके कार्य बन ही जायेंगे। मकर राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक हो, दैनिक कार्यगति में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। कुंभ राशि :- कार्य-व्यवसाय में उत्तेजना, धन का व्यय तथा शक्ति निष्फल अवश्य ही होगी। मीन राशि :- अधिकारी वर्ग का समर्थन फलप्रद होगा, सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका