राज्य
01-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सामाजिक संस्था आदित्य की सम्पन्न वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही संस्था के आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन पश्चात आगामी सामाजिक व रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में नए सदस्यों को जोड़ने पर भी सहमति बनी। इस दौरान हुए निर्वाचन में संयोजक पद पर सचिन नीमा को पुनः सर्वानुमति से चुना गया। अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव जितेंद्र मौर्य, संगठन मंत्री आशीष तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष पराग शर्मा व महामंत्री विजय नागर को भी सर्वानुमति से निर्वाचित किया गया। नवीन खंडेलवाल, बबलू रघुवंशी, आजाद पटेल, सुदर्शन साहू, मनोज गुप्ता आदि ने शुभकामनाएं दीं। आनंद पुरोहित/ 31 जनवरी 2026

खबरें और भी हैं

(फोटो-ईएमएस) भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा एवं श्रवण किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, महापौर श्रीमती मालती राय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सीमा सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ सामूहिक रूप से बजट भाषण का श्रवण किया।