राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के झिलमिल में एक बुजुर्ग महिला की मौत को पुलिस ने पहले सामान्य हादसा माना। लेकिन उनकी बेटियों ने जांच की तो पता चला कि यह हिट एंड रन का मामला था। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने टक्कर मारी थी और अस्पताल ले जाने के बाद फरार हो गए। बेटियों की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से बात की तो पता चला कि महिला को मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी थी। उस पर दो युवक सवार थे, जिन्होंने महिला को झिलमिल ईएसआइसी अस्पताल पहुंचाया था लेकिन इसके बाद दोनों फरार हो गए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ फरवरी/2026