राज्य
इन्दौर (ईएमएस) धरावरा धाम के संस्थापक साकेतवासी महंत घनश्यामदास महाराज की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 22 से 28 फरवरी तक धार रोड स्थित श्री धरावरा धाम में श्री मानस सम्मेलन एवं सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। धरावरा धाम भक्त मंडल न्यास की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में शाजापुर जिले के प्रसिद्ध भागवत मनीषी पं. ब्रजकिशोर नागर प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धाुलओं को भागवत कथामृत का रसपान कराएंगे। आनंद पुरोहित/ 01 फरवरी 2026