इन्दौर (ईएमएस) पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा संचालित इंदौर मुम्बई सेंट्रल इंदौर तेजस स्पेशल (संख्या 09005/09086) जिसका अंतिम फेरा 31 जनवरी 2026 निर्धारित था उसे 28 फरवरी तक विस्तारित कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 00085 मुम्बई सेंट्रल इंदौर तेज स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 30 जनवरी 2020 तक था। उसे 27 फरवरी 2026 एक मुम्बई सेंट्रल से प्रति सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलाया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09056 इंदौर मुम्बई सेंट्रल तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। उसे 28 फरवरी तक इंदौर से प्रति मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलाया जाएगा। यह ट्रेन पहले से निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन दिन एवं ठहराव के साथ ही चलेगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस ट्रेन का किराया तीन श्रेणी में है। पहली श्रेणी ए 3 टीयर की है। जिसका किराया 1 हजार 805 रुपये है। इसमें 1 हजार 634 रुपये बेस फेयर, 40 रुपये रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपये सुपर फास्ट चार्ज और 36 रुपये जीएसटी शामिल है। दूसरी श्रेणी में एसी टू टीयर का किराया 2 हजार 430 रुपये है। इसमें 2 हजार 219 रुपये बेस फेयर और 50 रुपये रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपये सुपर फास्ट चार्ज है। इसके अलावा 116 रुपये जीएसटी शामिल है। तीसरी श्रेणी एसी फर्स्ट क्लास है। रेलवे ने समस्त रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा प्रारंभ करने के पहले एक बार समय-सारणी जरूर देखें। आनंद पुरोहित/ 01 फरवरी 2026