राज्य
01-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। मझौली थानांतर्गत ग्राम धनवाही में एक पखवाड़ा पूर्व एक नाई की दुकान में पुरानी रंजिश को लेकर वृद्ध पर कट्टे से फायर करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया कट्टा व एक कारतूस जब्त किया है। मझौली पुलिस ने बताया कि ग्राम धनवाही निवासी मणिशंकर गौंड़ गत 14 जनवरी की शाम लगभग 4.30 बजे घर से बीछी तिराहा पर छोटेलाल नाई की दुकान में दाढ़ी बनवाने गया था। जहां पहले से मौजूद रोहित गौंड़ मणिशंकर को देख कर गुस्से में आ गया और रोहित ने मणिशंकर की हत्या की नियत से उस पर कट्टे से फायर कर दिया। इस दौरान मणिशंकर ने रोहित के हाथ में धक्का दिया तो गोली मणिशंकर के कान के पास से निकल कर दुकान के कांच में लग गई। वृद्ध मणिशंकर मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। रोहित गौंड़ व मणिशंकर गौंड़ के बीच गत सात वर्षों से रंजिश चल रही है। रोहित गौंड़ ने अपने साथी अभिषेक गौंड़ के साथ मिलकर मणिशंकर के बेटे रंजीत की हत्या की थी। सुनील साहू / मोनिका / 01 फरवरी 2026/ 02.44